News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar SP IPS Dhawal Jaiswal/कुशीनगर: महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है 1090- एसपी धवल जायसवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2022  |  4:22 PM

1,269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar SP IPS Dhawal Jaiswal/कुशीनगर: महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है 1090- एसपी धवल जायसवाल WhatsApp

साखोपार/कसया।जिले में महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों को भी महिला अधिकार एवं कानून की जानकारी होनी चाहिए।इससे महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने में सहायता मिलेगी।1090 महिलाओं के विशेष रुप से बनाया गया हेल्प लाइन न. है, जहां महिलाओं की पहचान गोपनीय रखते हुए महिला अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा ही उनकी समस्या सुनी जाती है और त्वरित सहायता मुहैया कराई जाती है।इस तरह यह हेल्प लाइन महिलाओं, लड़कियों के लिए एक सुरक्षा कवच है

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

उक्त विचार पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने रविंद्रनगर थाने के जानकीनगर चौराहे पर व्यक्त किया।रविंद्रनगर थाना के जानकीनगर चौराहे पर 1090 महिला हेल्प लाईन संबंधी एल.ई.डी. प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि प्रचार वाहन शहर एंव ग्रामीण क्षेत्र में जायेंगा तथा लोगों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग करेंगा।उन्होने निर्देश दिया है कि जनपद के सभी इण्टर कालेज में भी इस वाहन को भेजा जाय ताकि वहां पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं को जागरूक किया जा सके।अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं संग होने वाले अपराध पर नियत्रंण के सम्बन्ध में जारी हेल्प लाइन नम्बर 1090 पर कोई भी महिला काल करके अपनी समस्या बता सकती है। उसके द्वारा दी गयी सूचना को गोपनीय रखते हुए तत्काल कार्यवाही करायी जायेंगी।

उन्होने कहा कि एल.ई.डी. वैन में डिजिटल सामग्री के माध्यम से कॉलेज, विद्यालय, चौराहे, बाजार आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिला सहायता/जागरुकता हेल्प लाइन नम्बर 1090 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा । इसके द्वारा डिजिटल विडियो सामग्री के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनके अधिकार व उनकी आत्म सुरक्षा के सम्बन्ध में भी जागरुक किया जायेगा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर कुंदन कुमार सिंह,रविंद्रनगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुमन सिंह,एसआई दीपक सिंह,अनुज पटेल,गणेश प्रजापति सहित गीता इंटरनेशनल कालेज रविंद्रनगर की छात्रायें उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking