कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ कसया वृद्धाश्रम में रह रहे 50 बुजुर्गों को ठंड से राहत दिलाने हेतु पडरौना की निवासी समाजसेविका श्रीमती लता अग्रवाल ने स्वेटर उपलब्ध कराया जिसे मंगलवार की शाम को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र व प्रकाम्य चतुर्वेदी ने वृद्धाश्रम की प्रबंधक रज्जू राजा के देख रेख में बुजुर्गों को भेंट किया। स्वेटर पाकर बुजुर्ग काफी खुश दिखे और उन्होंने श्रीमती लता अग्रवाल सहित नयी दिशा की टीम को आशीर्वाद दिया।
स्वेटर भेंट करते हुए डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि श्रीमती लता अग्रवाल सक्षम लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मानवता को बचाये रखने हेतु इनसे सीख लेते हुए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ साथ वृद्धाश्रम के मनोज पांडेय, रमावती प्रजापति, सुजीत, बड़ेलाल, वशिष्ठ पांडेय, मीना देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…