News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्यस्तरीय चयन ट्रायल के लिए रवाना हुईं चयनित धाविकाएं

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 24, 2023  |  2:15 PM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्यस्तरीय चयन ट्रायल के लिए रवाना हुईं चयनित धाविकाएं WhatsApp
Responsive image

Advertisement

  • स्पोर्ट्स हास्टल चयन प्रक्रिया

कुशीनगर। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास (स्पोर्ट्स हास्टल) हेतु चयन प्रक्रिया के अंतर्गत गत 20 मार्च को गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल में सफल छः बालिकाएं शनिवार व रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग के लिए टीम लीडर के नेतृत्व में रीजनल स्टेडियम अयोध्या के लिए रवाना हुईं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

शुक्रवार को टीम लीडर व कोच श्रेया सिंह के नेतृत्व में कुशीनगर की सरिता निषाद, गुड़िया यादव, देवरिया की शालिनी यादव व गोरखपुर जनपद की संजना, निधि व रिमझिम की टीम अयोध्या के लिए रवाना हुई। कोच श्रेया सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सायं रिपोर्टिंग व प्रतिभागियों का फार्म भरा जाएगा। शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण होगा। रविवार को शटल रन, मेडसिन बाल थ्रो, ब्राड जंप, 100 मीटर व 800 मीटर दौड़ व स्किल टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी जाएगी। सफल प्रतिभागी राज्यस्तरीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। कोच अशोक शाही, रेलवे कोच जवाहर प्रसाद, कोच कुंदन मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार, वीरेंद्र निषाद आदि ने शुभकामना दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking