News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एसपी ने पुलिस लाइन के परिसर में की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 24, 2023  |  12:54 PM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एसपी ने पुलिस लाइन के परिसर में की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Advertisement

कुशीनगर । एसपी धवल जायसवाल ने शुक्रवार को फावड़ा चलाकर दफ्तर परिसर की साफ सफाई की और सभी पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिले के सभी पुलिस थानों व दफ्तरों को एसपी ने स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया है। स्वच्छता कार्य में हीलाहवाली बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

एसपी ने बताया कि साफ परिसर सुंदर परिसर का अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व आवास आदि के परिसरों की जमकर साफ सफाई की। स्वयं फावड़ा चलाकर परिसर की झाड़ियों को नष्ट किया।

जिले के सभी सभी तहसीलों के सीओ दफ्तरों और कोतवाली व थानों में इसी तरह से स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि परिसर की साफ सफाई कराकर पुलिस मीडिया ग्रुप के व्हाट्सएप पर अभियान के फोटोग्राफ अपलोड कराएं। स्वच्छता अभियान चलाने और व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटोग्राफ अपलोड कराने में हीलाहवाली बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एसपी ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

एसपी ने बताया कि साफ परिसर सुंदर परिसर नामक अभियान के माध्यम से सभी लोग स्वच्छ व सेहतमंद रहेंगे।स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई की जाएगी। घासफूस व झाड़ियों को हटाया जाएगा। कार्यालयों एवं बैरकों की सफाई कराई जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking