News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : नयी दिशा द्वारा बाल दिवस पर खेल – कूद का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2022  |  7:38 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : नयी दिशा द्वारा बाल दिवस पर खेल – कूद का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • संजीव द्विवेदी ने अपने 50वें जन्मदिन पर बच्चों को भेंट किया शिक्षण सामग्री

कसया/कुशीनगर । बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं.12, शहीद वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारी पट्टी में खेल – कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बच्चों के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाने आये सोना एसोसिएट कसया के संजीव द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भी भेंट किया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉल नियंत्रण में आयुष प्रथम, अंशिका द्वितीय व शिवा तृतीय, नींबू चम्मच दौड़ में अंकित प्रथम, राहुल द्वितीय व गौरव तृतीय, बोरा दौड़ में रेनु प्रथम, अलिशा द्वितीय व आकाश तृतीय, मेढ़क दौड़ में आमिर प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व अमरनाथ तृतीय, सुई धागा में अन्नू प्रथम, ज्योति द्वितीय व अर्पिता तृतीय एवं दौड़ में हर्ष व अर्चना प्रथम रहे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से एवं शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय पर पौधरोपण संग जन्मोत्सव के अंतर्गत संजीव द्विवेदी द्वारा पीपल का पौधा भी लगाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुशीनगर हिन्दू जागरण मंच राजेश पाठक, नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, डॉ0 राम भूषण मिश्र, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 विशेषता मिश्रा, विनीत शुक्ल, अश्वनी मिश्र, प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार मिश्र, अर्चना मिश्रा, गीता जायसवाल, अफसाना खातून, दिव्या द्विवेदी, पूनम त्रिपाठी, शीला सिंह, शशिकला सिंह, राबड़ी देवी, प्रेमा देवी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking