News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: नेहरू इंटर कालेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2022  |  7:40 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: नेहरू इंटर कालेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन WhatsApp

फाजिलनगर/कुशीनगर । जनपद के नेहरू इण्टर कॉलेज पटहेरवा में विद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज के परिवेश में छात्र शिक्षक आपसी समन्वय स्थापित कर शिक्षण कार्य करें तो परिणाम भी बेहतर होगा।शिक्षक शिक्षण कार्य अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सही दिशा में कार्य करें।वास्तव में शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित होगा।उक्त बातें नेहरू इंटर कॉलेज पटहेरवा में विद्यालय के वार्षिकोत्सव व शिक्षकों के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि ने कहीं।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय अजय राय ने मां सरस्वती के चित्र पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र एवं छात्राओं ने मां वीणा वाली की वन्दना व स्वागत गीत से किया।विद्यालय के प्रबंधक मिश्र ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय का नाम रौशन करने में आप सभी का सहयोग की आवश्यकता है।आगे उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने गुरु का आदर व सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी,राधेश्याम पाण्डेय,अजय राय आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम को जगदम्बा पाण्डेय ने कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर स्वागत करते हुए सबका आभार व्यक्त किये।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजीव पाठक,सुनील श्रीवास्तव,आशुतोष मिश्र,आनन्द मणि त्रिपाठी,कृपाशंकर दुबे,दयानाथ,उमाकांत उपाध्याय,शंभुशरण राय,अलाउद्दीन खां,संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking