कसया/कुशीनगर। बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के प्रांगण में आम आदमी पार्टी से जुड़े शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाई।
शुक्रवार को शिक्षकों की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने शिक्षक अखिलेश कुमार, प्रेम कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार, जे ए सिद्दकी, विजय मणिन्द्र त्रिपाठी, शिवानंद धर दुबे, सत्येंद्र पाण्डेय, मुकेश कुमार पटेल, राशिद अंसारी आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जन मानस त्रस्त है। आम आदमी पार्टी आम जन की पार्टी है। शिक्षकों के मान, सम्मान और हक के लिए जन जागरूकता के साथ संघर्ष किया जाएगा।आम आदमी पार्टी के नीतियों की चर्चा की। इस दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शिक्षक उपस्थित रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…