News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हिंदू युवती को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 2, 2024  |  7:07 PM

270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हिंदू युवती को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp

कुशीनगर। जनपद के थाना चौराखास पुलिस टीम ने हिंदू युवती को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते दिनांक 12.08.2024 को पीड़िता की मां द्वारा तहरीर दिया गया कि उनकी लड़की उम्र लगभग 19 वर्ष को साजिद अफसर द्वारा भगा ले गया है।इस सूचना पर तत्काल घटना को संज्ञान लेते हुए थाना चौराखास पर मुकदमा अपराध संख्या 144/2024 धारा 115(2)/352/351(3)BNS व 3(1)द/3(1)ध SC/ST ACT में अभियोग पंजीकृत कराया गया एवं घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था।विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त साजिद अख्तर द्वारा पीड़िता को भगा कर ले गया तथा उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया ।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

दिनांक 01/02.09.2024 को थाना चौराखास पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए हिंदू युवती को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाले अभियुक्त साजिद अफसर पुत्र गयासुद्दीन अंसारी निवासी दर्जिया बाजार थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उपरोक्त मुकदमें में धारा 64 बी0एन0एस0 तथा 3(2)V SC/ST ACT एवं 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभूषण प्रजापति उपनिरीक्षक आकाश कुमार ग्वाल आकाशदीप शुक्ला कांस्टेबल आशुतोष यादव रोहित यादव रामभोज साहनी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking