News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लखनऊ से आई टीम ने स्वच्छ पेयजल व जल संरक्षण के महत्व को बताया…पुरस्कृत हुए चित्रकला प्रतियोगिता में सफल छात्र

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 7, 2023  |  7:35 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लखनऊ से आई टीम ने स्वच्छ पेयजल व जल संरक्षण के महत्व को बताया…पुरस्कृत हुए चित्रकला प्रतियोगिता में सफल छात्र

कुशीनगर । संपूर्ण धरती पर मानी की मात्रा 71 प्रतिशत है। इस 71 प्रतिशत का 3 प्रतिशत ही पीने योग्य पानी है। जिसका महज 0.6 प्रतिशत ही तरल रुप में मौजूद है। शेष बर्फ के रुप है। इसी पानी पर विश्व की आठ करोड़ की जनसंख्या सहित सभी जीव व जीवन चक्र निर्भर है। इसलिए हमें जल संरक्षण करना ही होगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

यह बातें सोमवार को दुदही के रकबा दुलमापट्टी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत भवन व विद्यालयों में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तत्वावधान में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जागरुकता शिविर को संबोधित करते लखनऊ से आई टीम के को आर्डिनेटर अमित दुबे ने कही। को आर्डिनेटर हिमांशु मिश्र ने कहा कि रोगों से शरीर को सुरक्षित रखना है तो उसके लिए हमें अपने खानपान विशेषत: पीने के पानी की शुद्धता पर ध्यान रखना होगा क्योंकि विषैला पानी पीने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। वंदना तिवारी, मंगेश कश्यप आदि ने स्वच्छता की जांच की। स्वच्छता समिति के गठन के उपरांत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कु. सजरुन प्रथम, खुशबू द्वितीय व बंधन तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हे टीम ने कलम देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर प्रधान हैदर अली, शिक्षकगण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनिता कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking