News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: हृदय गति रुकने से शिक्षक की मौत,जताया शोक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2023  |  6:55 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: हृदय गति रुकने से शिक्षक की मौत,जताया शोक

साखोपार/कसया।कसया थाना क्षेत्र के गांव परासखाड़ निवासी व कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात 52 वर्षीय शिक्षक राघवेंद्र शरण सिंह की हृदय गति रुकने से शुक्रवार को मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

मिली जानकारी के अनुसार सहायक अध्यापक श्री सिंह शुक्रवार को अपने बेटी का मार्कशीट लेने बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर गए हुए थे,वहाँ अचानक हृदय गति रुकने से गिर पड़े,बेटी ने मौजूद लोंगो की सहायता लेते हुए कसया नगर के एक निजी अस्पताल में ईलाज हेतु ले गयी जहाँ डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।श्री सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटी व एक बेटे को छोड़ दुनिया से चले गए।इनके मौत की सूचना जैसे ही कॉलेज के अध्यापकों को हुई सभी निजी अस्पताल के तरफ चल दिये।अपने साथी अध्यापक के अचानक हुई मौत से सब स्तब्ध थे व सभी के आँखों से आंसुओं का कतार जारी था।

मौत पर प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्रभूषण सिंह,ईशा खां,विजय कुमार शुक्ला,बलवंत सिंह,शमसुल हक,देवकरण सिंह,अमर बहादुर,साकिर अली,राजेन्द्र यादव,गोरख यादव,शिव कुमार पाण्डेय,राहुल पटेल,जमशेद,मेराज खान,सखवनिया खुर्द ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हारून अंसारी,पूर्व ग्राम प्रधान शुकरूल्लाह अंसारी,संजय सिंह,शैलेंद्र सिंह,मोहरम खान आदि ने शोक जताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking