News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: असंगठित क्षेत्र के कामगार पोर्टल पर पंजीयन कर उठाएं लाभ!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 18, 2021  |  7:02 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: असंगठित क्षेत्र के कामगार पोर्टल पर पंजीयन कर उठाएं लाभ!

कुशीनगर | सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मा० मुख्यमन्त्री जी उ0प्र0 द्वारा दिनांक-09.06.2021 को ऑनलाइन पोर्टल www.upssb.in का आरम्भ किया गया है। www.upssb.in पोर्टल पर धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/ लाईट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/ साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार आदि 45 प्रकार के श्रमिक अपने आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, राशनकार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधारकार्ड विवरण के साथ निकटतम जनसुविधा केन्द्र या श्रम विभाग कार्यालय में सम्पर्क कर पंजीयन द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है। उ0प्र0 राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों हेतु द्वारा मा0 मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 2 लाख रूपये की सहायता तथा मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक प्रतिवर्ष नि:शुल्क चिकित्सा सहायता योजना प्रचलित है। अतः सभी असंगठित कामगार बन्धुओं से अपील है कि इस पोर्टल पर पंजीयन के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। पंजीयन में किसी समस्या समाधान हेतु जिला श्रम विभाग गोरखपुर (उप श्रम आयुक्त कार्यालय) में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

कर्मकार पंजियन के लिए आवश्यक निर्देश

कर्मकार की नवीनतम फोटो अधिकतम 50 KB तक अपलोड रखें |
Declaration Form को डाउनलोड करें फिर भर के अधिकतम 200 KB तक अपलोड करें तभी स्कीम के लिए आप पात्र होंगे | Download :- Declaration Form
आधारकार्ड और बैंक की डिटेल्स फॉर्म भरते समय अपने पास रखें और सही डिटेल्स भरें |
OTP वेरिफिकेशन और पासवर्ड के लिए मोबाइल नंबर अपने पास रखे |
फैमिली की डिटेल्स नामिनी के लिए अपने साथ रखें |
उचित डिटेल्स सही से भरकर आवेदन करें | तभी स्कीम के लिए आप पात्र होंगे |
आवेदन भरने के बाद 60 रुपया का भुगतान ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन चालान के माध्यम से करें |
ऑनलाइन भुगतान करने पर आपका सर्टिफिकेट तुरंत View Application से डाउनलोड हो जायेगा |
UPSSB में रजिस्ट्रेशन करने के लिए UPBOCW मे रजिस्ट्रेशन नही होना चाहिए | UPBOCW में रजिस्ट्रेशन की स्थिति में UPSSB में एप्लीकेशन स्वता निरस्त मानी जाएगी |
मै आधार संख्या धारक, यू०आई०डी०ऐ०आई० के माध्यम से ई-के वाई सी के प्रयोजनार्थ यू०आई०डी०ऐ०आई० के साथ आधार ओ०टी०पी० का उपयोग करके और इसे उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के डाटा बेस के साथ सीडिंग करके उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को अपनी सहमति प्रदान करता/करती हूँ।
ऑफलाइन चालान के माध्यम से भुगतान करने पर आपका सर्टिफिकेट 48 से 72 घंटे में View Application से डाउनलोड होगा |

संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking