खड्डा/कुशीनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रसाद ने अवगत कराया है कि जनपद कुशीनगर में पशुओं को (लम्पी स्किन डिजीज) लम्पी बीमारी से बचाव हेतु पशुपालन विभाग द्वारा 15 सितम्बर, 2024 से टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा, जिसको लेकर विभाग में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करने का कार्य किया जायेगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र प्रसाद ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज गोवंशीय पशुओं में होने वाली एक विषाणु जनित बीमारी है। पशु के शरीर पर दाने निकलने के उपरान्त पशुओं को बुखार हो जाता है, पशु खाना पीना कम कर देता है, सुस्त रहने लगता है, जिससे पशु अत्यन्त कमजोर हो जाता है। लम्पी वायरस से ग्रसित पशुओं को सही ईलाज न मिलने की अवस्था में मृत्यु भी हो जाती है, इसलिये समस्त पशुपालकों से अपील है कि समय से यानि 15 सितम्बर, 2024 से अभियान शुरू होने पर समस्त पशुओं को टीकाकरण करवा लें।
बताया कि जनपद में वैक्सीन आवंटित हो गई है 165224 कैटिल पापुलेशन का 80 प्रतिशत लक्ष्य यानि 132179 डोज वैक्सीन आवंटित है। उन्होंने सभी पशुपालक पशुओं का समय से टीकाकरण हर हाल में करवा ले साथ ही ऐसे पशु जिनका ईयर-टैग नहीं लगा है उन पशुओं में ईयर-टैग भी लगवा लें।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…