News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मौके पर पहुंचे एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 27, 2023  |  4:19 PM

1,434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मौके पर पहुंचे एसपी

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कस्बा तमकुहीराज वार्ड नंबर चार गांधी नगर में अपने बच्चो के साथ घर में सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोग द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, खोजी कुत्ता विशेषज्ञ, सहित मुकामी पुलिस पहुंच कर आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त वार्ड निवासी दयाशंकर जो मुंबई में नौकरी करते है उनकी पत्नी लक्ष्मी बीती रात अपने बच्चो के साथ कमरे में सोयी जो गुरुवार सुबह मृत अवस्था में मिली है, उसके गर्दन पर चोट का निशान दिखाई दे रहा है। आपको बता दे मृतका लक्ष्मी मूल रूप से नेपाल की निवासी बताई जा रही है। उसके मौत के लेकर लोगो द्वारा तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है। स्थानीय लोग इसे हत्या की नजर से देख रहे हैं। घटना को अभी लेकर चर्चाओं की बजार गर्म है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिवार के लोगों से बात-चीत कर स्थिति की जानकारी ली गयी और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा तमकुहीराज, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय तमकुहीराज, पी0आर0ओ0 व अन्य अधि0, कर्मचारीगण मौजूद रहें।

संबंधित खबरें
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking