News Addaa WhatsApp Group Join करें

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 31, 2026  |  7:22 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला WhatsApp

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर की ओर से एक बालू लदी ट्रक (BR 28 GA 9082) यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए उल्टी दिशा में आ रही थी। इसी दौरान अपने सही मार्ग से हाटा की ओर बढ़ रही ज्ञान डेयरी की दूध लदी गाड़ी (UP 16 GT 1858) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर मलबा फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थिति भयावह दिख रही थी, लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच निकले। यह घटना एक बड़े अनहोनी में बदल सकती थी, लेकिन समय रहते बड़ी जनहानि टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही हाटा पुलिस तत्काल हरकत में आई। उपनिरीक्षक अतुल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ।

पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण गलत दिशा में ट्रक चलाना माना जा रहा है। पुलिस संबंधित चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि हाईवे पर अक्सर भारी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking