News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के युवा कवि व लेखक मृत्युंजय उपाध्याय नवल को मिला कविता सम्मान 2022

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 14, 2022  |  4:55 PM

1,194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के युवा कवि व लेखक मृत्युंजय उपाध्याय नवल को मिला कविता सम्मान 2022
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर की कादंबरी हिंदी संस्थान ने किया सम्मानित
  • नवल द्वारा लिखी पुस्तक फिर सवेरा होगा के लिए हुए पुरस्कृत

हाटा/कुशीनगर। जनपद के सुकरौली विकास खंड के सिरसिया नं दो निवासी युवा कवि शव लेखक मृत्युंजय उपाध्याय नवल को उनकी पुस्तक “फिर सवेरा होगा” पर कादंबरी हिंदी संस्थान,जबलपुर,मध्य प्रदेश में इंजीo विवेक मिश्र कविता सम्मान 2022- से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जबलपुर में अयोजित एक कार्यक्रम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की हिन्दी अध्ययन मण्डल की अध्यक्ष डॉ नीना उपाध्याय, प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी विभानन्द गिरी,और वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भागवत दुबे द्वारा मृत्युंजय उपाध्याय नवल को दिया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार राजेश पाठक प्रवीण, डॉ पी पी पंजरकर डॉ सूर्य नारायण गुप्त सहित देश के कई साहित्यकार मौजूद रहे। मृत्युंजय उपाध्याय नवल की यह पुस्तक 2021में प्रकशित हुई थी इससे पूर्व नवल ने 2019 नई दिल्ली में अयोजित सातवें अंतर्राष्ट्रीय हिंदी अधिवेशन में संबोधित कर के अपने क्षेत्र और ज़िले का मान बढ़ाया था। नवल को उत्तर प्रदेश अयोध्या शोध संस्थान और संचय साहित्य फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा, “लोक जीवन में राम कथा “शोध पत्र पर भी सम्मनित किया जा चुका है।

मृत्युंजय उपाध्याय नवल ने बताया कि लिखने की प्रेरणा उनको अपने पिता स्वर्गीय राजनवल उपाध्याय और माता स्वर्गीय रुद्रवती देवी से मिली।वर्तमान में नवल आकाशवाणी गोरखपुर में उद्घोषक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking