कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष से वांछित चल रहे अभियुक्त को पटहेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को कसया स्थित हाईवे पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से हरियाणा निवासी तालिम पुत्र रोजदार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त यादव के कुशल पर्यवेक्षण में पटहेरवा पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष प्रविन्द कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया।
एक साल पुराने मुकदमे में वांछित गिरफ्तार अभियुक्त तालिम पुत्र रोजदार, निवासी बई, थाना आकेडा, जिला नूह, हरियाणा, उम्र करीब 27 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 196/2024 दर्ज है। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 370/376 भादवि तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने शनिवार 05 सितंबर 2026 को दोपहर 12:56 बजे कसया की हाईवे पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार किया।
यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रविन्द कुमार राय, उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह, हेड कांस्टेबल मुद्रत शर्मा, कांस्टेबल नन्दकिशोर शर्मा तथा महिला कांस्टेबल आरती श्रीवास्तव शामिल रहीं।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…