खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के खड्डा कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड पर बाइक सवार एक दंपती को एक चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार की सुबह सिसवा गोपाल गांव निवासी अरविंद तिवारी मौनी अमावस्या के मौके पर नारायणी नदी में स्नान कर बाइक से अपनी पत्नी के साथ वापस घर जा रहे थे कि खड्डा रेलवे स्टेशन के समीप एक चार पहिया वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे वह गिर गये। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी तुर्कहां में भर्ती कराया गया, प्रारंभिक इलाज के बाद उनका गोरखपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…