कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के तहत जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के साथ ही पारिवारिक विवादों के निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पटहेरवा पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाकर समाज के लिए सकारात्मक संदेश दिया है।
दिनांक 29.09.2025 को मिशन शक्ति केंद्र, थाना पटहेरवा में क्षेत्र के एक दम्पत्ति को आपसी विवाद के प्रकरण में तलब किया गया। थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र की सीधी देखरेख और मार्गदर्शन में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। परामर्श के दौरान दम्पत्ति के बीच उपजे मनमुटाव के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
लगातार समझाने और समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद आखिरकार दोनों पक्ष आपसी सहमति से एक-दूसरे को सहयोग करने और रिश्ते को आगे बढ़ाने पर राज़ी हुए। इस समझौते के बाद दम्पत्ति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस पहल को सफल बनाने में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र की सक्रिय भूमिका और संवेदनशील दृष्टिकोण की अहम भूमिका रही। उन्होंने न सिर्फ विवाद को शांत कराया बल्कि मिशन शक्ति अभियान के मूल उद्देश्य— महिला सुरक्षा और पारिवारिक सौहार्द— को भी साकार किया। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक विशाल कुमार, हेड कांस्टेबल सोमनाथ प्रसाद, कांस्टेबल पवन गुप्ता, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव तथा महिला कांस्टेबल निधि श्रीवास्तव की सक्रिय मौजूदगी रही।
इस प्रकार थाना पटहेरवा की यह पहल न केवल एक परिवार को टूटने से बचाने में सफल रही बल्कि समाज के बीच यह संदेश भी दे गई कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की संरक्षक ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और रिश्तों को मजबूत करने की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…