News Addaa WhatsApp Group

विधायक पीएन पाठक ने प्रभु श्रीराम दरबार में मत्था टेक मठ के विकास व सुंदरीकरण की रूपरेखा बनायी गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2023  |  6:09 PM

353 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक पीएन पाठक ने प्रभु श्रीराम दरबार में मत्था टेक मठ के विकास व सुंदरीकरण की रूपरेखा बनायी गयी

कसया, कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर स्थित निम्बार्क सम्प्रदाय द्वारा स्थापित श्रीराधाकृष्ण मठ मन्दिर पहुंचकर विधायक पीएन पाठक ने प्रभु श्रीराम दरबार में मत्था टेका तथा मठ के विकास व सुंदरीकरण की रूपरेखा बनायी गयी।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

रविवार को मठ में विधायक श्री पाठक ने महन्थ शिव शरण दास से आशिर्बाद लिया तथा मठ के प्राचीनता, महत्व के बावत चर्चा की। श्री पाठक ने महन्थ श्री दास से मठ महत्व व विकास पर चर्चा करते हुए 20 से 25 लाख रुपये की योजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे सामुदायिक, शैक्षणिक, संस्कृतिक योजना फलीभूत हो सके। विधायक श्री पाठक ने मठ के सुंदरीकरण, पोखरा के जीर्णोद्धार, इंटरलाकिंग का निर्देश ईओ प्रेमशंकर गुप्ता को स्टीमेट बनाकर विकास कार्य का निर्देश दिये। यहां नपाप द्वारा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगाने का भी निर्देश दिया। विधायक श्री पाठक ने मठ परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन जन का विकास कर रही है। कुशीनगर विधानसभा का चतुर्दिक विकास हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियो से मठ के लिए इन्वर्टर व सोलर देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, राकेश कुमार जायसवाल, एसएचओ डा0 आशुतोष कुमार तिवारी, गोबर्धन प्रसाद गोंड, ओमप्रकाश जायसवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजयुमो नेता नीतीश कुमार यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking