मथौली बाजार/कुशीनगर । कप्तानगंज विकास खंड के मलुकही मे सोमवार को बच्चों की शिक्षा हेतु मकतब का निर्माण कार्य शुरू किया गया। सैकड़ों लोगों के सहयोग से इस मकतब का निर्माण शुरू हुआ है।मकतब के निर्माण कार्य का शिलान्यास हाजी नैमुल्लाह खान ने किया तथा नींव मे ईट रख कार्य को शुरू कराया।
बता दें कि उर्दू शिक्षा के लिए बच्चों की जरूरत को देखते हुए गांव के ही नैमुल्लाह खान ने अपनी पुस्तैनी जमीन मकतब के नाम कर दिया जिससे मकतब का निर्माण हो तथा बच्चों को अच्छी तामिल मिल सके। जमीन मिलने के बाद मकतब निर्माण के लिए अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। जिससे सोमवार को मकतब का निर्माण कार्य शिलान्यास कर शुरू कर दिया गया है। वही इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
इस दौरान सदर हाजी आफताब आलम खान,नायब सदर ई० जहांगीर खान,खजांची जब्बार शेख ,सोहेब सिद्दीकी,मिनहाज सिद्दीकी,आयुष कुमार मिश्रा,अरविंद सिंह,इरफान खान,खुर्शीद, कयामुद्दीन,कमरुद्दीन,हिसामुल,रफ़ाक,मोमिन,अनवर,इकरामुल्लाह,अब्दुल हक,नन्हें खान,शमसुद्दीन,मुस्तफा, सेराज,नंदलाल सिंह,सेराज,लतीफ, अबू हुरैरा खान,हिमायतुल्लाह आद लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…