News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ की हुई शुरुआत…छठ पर्व को लेकर बाजार हुआ गुलजार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 5, 2024  |  7:09 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहाय खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ की हुई शुरुआत…छठ पर्व को लेकर बाजार हुआ गुलजार

रामकोला/कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र का बाजार पूरे रौनक के साथ गुलजार हो गया है। आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ नहाय खाय के संकल्प के साथ मंगलवार से शुरू हो गया है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

महापर्व को लेकर चहल-पहल दिखने के साथ ही जिन घरों में छठ होना है, उस घर में तैयारी भी शुरू हो चुकी है।रामकोला, लक्ष्मीगंज,रगड़गंज ,टेकुआटार सहित क्षेत्र के सभी बाजार छठ के सामानों से सज चुका है। छठ पूजा के लिए कोशी,पीतल एवं बाँस के सूप , दउरा ,साड़ी, गन्ना, नारियल ,फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खराददारी तेज हो गयी है।बाजारों में छठ की सामानों की अनोखी छटा दिख रही है। छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये है।पूजा में हर छोटी से छोटी सामानों की अपनी अहमियत होती है।

छठव्रती महिलाएं छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए पूजा शुरू होने से पहले ही पूजा में लगने वाले सारे सामाग्री को जुटा रही है। बाजार में काफी रौनक है और छठ घाट भी सज धज कर तैयार है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking