News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 8, 2022  |  7:32 PM

542 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
  • पशुपालन से दुगुना करें कृषि में आय

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका के वार्ड मल्लूडीह में शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।इस दौरान किसानों को पशुपालन के द्वारा कृषि में अपनी आय दुगुनी करने का सुझाव दिया गया। मेले में आये पशुपालकों व स्थानीय लोगों को बतौर मुख्यअतिथि संवोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ टीएन राव ने कहा कि पशुधन से हम कृषि में अपनी आय दुगुनी कर सकते हैं। एक गाय पालने से हमे दूध के साथ- साथ इनके गोबर से कम्पोस्ट खाद मिलती है।जिससे फसलों को उपजाऊ बना सकते है।इससे हमें उर्वरकों का प्रयोग कम करना पड़ेगा। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विकास साठे के नेतृत्व में जिले में किसानों व पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार पशुधन विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रहीं है।इसके लिए बैंकों से लोन की सुविधा है।जिसमे अनेक योजनाओं पर छूट भी उप्लब्ध है।मन्केश राय, सभाषद अमेरिकन खरवार ने भी संवोधित किया।मेले में चयनित पशुपालकों को लाभ पत्र व अन्य पुरस्कारों से संम्मानित भी किया गया।पशुधन प्रसार अधिकारी मोहनलाल सोनकर ,मदन कुशवाहा,संजय कुमार,कृष्णमुरारी पांडेय,डीएम सिंह,राजन कुमार,रमेश यादव सहित पशुपालके उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking