News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: रूद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 15, 2024  |  7:22 PM

141 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: रूद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा मंगलपुर उर्फ मंगरूआ में स्थित बाबा मोहनदास मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं ने सुबह कलश यात्रा निकाली ! कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।हर हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मन्दिर परिसर में एकत्रित हुए । कलश यात्रा सुबह करीब 10 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में भगवान शिव के जयघोष से पूरा क्षेत्र ही गूंज उठा! हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश उठाया । कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर मंगरूआ, मोतीचक, पैकौली, झांगा, सुदामा चक भ्रमण के बाद बेलवा सुदामा स्थित पोखरे पर पहुंची ।वहां यज्ञाचार्य पं बाल्मिकी शुक्ल सहित यज्ञाचार्यो की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया । पुनः कलश यात्रा मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची । यहां विधि विधान से यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कराया गया । समाजसेवी द्वारा जगह जगह जलपान का भी आयोजन किया गया था। यजमान धर्मेन्द्र सिंह एवं प्रधान श्री मती रंजना सिंह ने बताया कि रात्री में रामलीला का मंचन होगा तथा दिन में प्रवचन होगा ।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कलश यात्रा में ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह मनोज सिंह, ब्यास सिंह, रामू राव, आनन्द सिंह, अखिलेश दास गुप्ता, दिनेश दास गुप्ता, गोरख पासवान, बकुली दास, धनंजय, सुभाष शर्मा, विरेन्द्र, छोटक, ज्ञान सिंह , प्रमिला देवी, सुनीता देवी, गिरजेश गुप्ता, खदेरू, रामावती देवी , संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking