News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: हैण्ड ओवर न होने से राजकीय विद्यालय में संचालित हो रहा कस्तूरबा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Mar 14, 2024  |  7:03 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: हैण्ड ओवर न होने से राजकीय विद्यालय में संचालित हो रहा कस्तूरबा WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विगत लगभग 15 माह से नरायनपुर गांव में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित हो रहा है। जिससे राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले 54 छात्र-छात्राएं बगल के कम्पोजिट विघालय के कक्ष में पढाई करने के लिए मजबूर हैं। जब कि इसके लिए नऐ भवन का निर्माण हो चुका है। जिससे शिक्षण कार्य में परेशानी हो रही है। और विभागीय अधिकारी बेपरवाह नजर आ रहे हैं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मोतीचक विकास खण्ड का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मथौली में बना है जो कुछ ही दिनों बाद जर्जर स्थिति में हो जाने के कारण छात्राओं को पहले बीआरसी के प्रांगण में संचालित विद्यालय पर अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया वहा बच्चों की पढ़ाई होती थी वहां से हटाकर मथौली और उसके बाद एक नवम्बर 2022 लगभग 15 माह पहले नरायनपुर गांव में बने राजकीय विद्यालय में अस्थाई रूप में स्थांतरित कर दिया गया। जिससे राजकीय विद्यालय के छात्र अपने ही विद्यालय में पढ़ाई न कर बगल के कम्पोजिट विघालय मे पढ़ रहे है। जब कि मथौली में स्थित कस्तूरबा विद्यालय के ही परिसर में कक्षा नौ से बारह तक के लिए नऐ हास्टल भवन का निर्माण किया गया है । जबकि अभी तक कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को अपना भवन नही मिल पाया है। जिसको लेकर विभाग बेपरवाह नजर आ रहा है।

कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन रुबी गुप्ता ने बताया कि मथौली में बने कस्तूरबा हास्टल में स्थांतरित करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking