News Addaa WhatsApp Group

मठिया बुजुर्ग: रावण दहन के साथ जयश्री राम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 13, 2025  |  8:36 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मठिया बुजुर्ग: रावण दहन के साथ जयश्री राम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग में परंपरागत मेले का 97 वां वर्ष
  • रावण दहन कार्यक्रम एवं मेले में जुटे क्षेत्रीय लोग
  • मेला संयोजक सांसद विजय कुमार दुबे ने आगंतुकों का जताया आभार

खड्डा/कुशीनगर।खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मठिया बुजुर्ग में सोमवार को पारंपरिक रावण दहन कार्यक्रम सायं संपन्न हो गया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गोविन्द राव ने प्रतिकात्मक रावण के पुतले में आग लगाई, इसके साथ ही जय श्री राम के उद्घोष से मेरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

सोमवार को 97वां वर्ष लगने वाले मेले में काफी भीड़ रही, झूला, लकड़ी के सामान, मिठाईयों की सजी दुकानों व बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह- तरह के स्टाल देखें गए। स्थानीय नागरिकों, बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की भारी भीड़ ने मेले में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेला संयोजक कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि परिवार की परंपरा का 97वें वर्ष में लगने वाला मेला स्थानीय समाज की आस्था, एकता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने इस परंपरा को जीवित रखते हुए समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। सांसद श्री दुबे ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख खड्डा शशांक दुबे, खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, मेला अध्यक्ष आनन्द दुबे, मेला सह- संयोजक अजय दुबे, अनुज दुबे, अजय गोविन्द राव शिशु, आलोक तिवारी, सतीश शाही, डॉ. रवीश सिंह, सदाशिव मणि त्रिपाठी, सुप्रियमय मालवीय, सन्तोष मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, प्रद्युम्न तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, कुणाल राव, सर्वजीत गुप्ता, रविन्द्र यादव, सूरज गोविंद राव, विवेक मिश्रा, राम आधार राजभर, अनुपम दुबे, अतुल दुबे सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking