सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।इस दौरान पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी।
इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से हाटा में आयोजित होली मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बिद्यासागर सिंह ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए। मनोज कुमार गिरी ने कहा कि होली पर्व एक दूसरे का मतभेदों को दूर कर गले मिलने वाला दिन है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार ने कहा कि आपस में मिल-जुलकर होली मनाने में सुखद अनुभूति होती है। साथ ही समाज में भाईचारा भी कायम रहता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने सभी पत्रकारों का अभिवादन किया।कहा कि होली पर्व हमे सभी मतभेदों को दूर कर एक दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है।
इस दौरान लाल साहब राव,वृजभूषण मिश्र,उपेंद्र तिवारी,मनीष मिश्रा,रंजीत सिंह, चन्दप्रकाश तिवारी,अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…