News Addaa WhatsApp Group Join करें

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 2, 2026  |  6:42 AM

334 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल कलश में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के साथ होली मिलन एवं सम्मान समारोह ‘रंगोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को रोटरी सदस्यों द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंग, गुलाल और गीत-संगीत से सजी इस संध्या में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमारे पूर्वजों ने भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया था। उन्होंने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार रोटरी में सभी वर्गों के लोग मिलजुलकर सामाजिक कार्य करते हैं, उसी प्रकार समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। “बंटा हुआ समाज और राष्ट्र कभी तरक्की नहीं कर सकता। अनेकता में एकता ही रंगोत्सव का वास्तविक संदेश है।” उन्होंने होली गीत गाकर सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी का उद्देश्य सदैव समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना रहा है। रंगोत्सव के माध्यम से न केवल होली का उत्सव मनाया जा रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता और सद्भावना का संकल्प भी लिया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय ने कहा कि रोटरी क्लब जिस प्रकार समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानव कल्याण—में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वह वास्तव में सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। यह हमें सभी मतभेद भुलाकर भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे पत्रकार साथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सत्र 2025-26 में रोटरी द्वारा कुशीनगर में किए गए सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी को होली की बधाई दी। अधिवक्ता प्रभुनाथ मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वाहिद अली ने किया।

रोटरी सदस्यों और पत्रकार बंधुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक महेंद्र तिवारी, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, निदेशक अश्वनी जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, पर्यावरण संयोजक अरुण वर्मा, अखिलेश शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, गोपीचंद कसौधन, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, सत्येंद्र राय, शशि सिंह, शिवजी जायसवाल, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह एवं आदिल खान मौजूद रहे, तो वही पत्रकार बंधुओं में राकेश गोंड, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी,श्री राम बाबू मिश्र,मनीष यादव, सुधीर मिश्र, बैरिस्टर तिवारी, आदित्य शाही, अनिल तिवारी, कृष्ण मोहन पांडेय, संजय चाणक्य, हृदयनंद शर्मा, बृज बिहारी त्रिपाठी, मोहम्मद नईम, अजय मिश्रा, मुकेश पटेल, आलोक कुमार तिवारी, सरफराज अली, शकील अहमद, विनय सिंह, रामाशीष यादव, मोहन वर्मा, जुगनू शर्मा, श्रीनिवास तिवारी, जुम्मन अली, अशोक सिंह, सतीश सिंह, दिलीप जायसवाल, कृष्णानंद पाठक, नीरज दुबे, संदीप कुमार सिंह, मो. असलम, सन्नी संकल्प, विकास श्रीवास्तव, अबरार अहमद, अबुलैश अंसारी, अरविंद गौतम, राकेश कुशवाहा, विद्यानंद, निखिल सिंह, बृजेश पासवान, ज्योतिभान मिश्र, दीपक मिश्रा, उमेश कुमार, रितेश सिंह, विनय उपाध्याय, अनिल तिवारी, अरविंद कुमार, संजय ओझा, दिनेश कुमार ओझा, विजय कुमार तिवारी, अजय पाण्डेय, राम नगीना यादव, राम मिश्रा, पवन कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र गांधी,अखिल सिंह, देवेंद्र सिंह, ऋतिक, आशीष कुमार, राम गणेश सिंह, ज्ञानेश्वर बर्नवाल, विजय यादव सहित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के अनेक नामचीन चेहरे मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking