कुशीनगर ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर को देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार ले जाने के लिए शराब की खेप एकत्र कर रहा था, तभी पुलिस ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी तमकुहीराज महेश मिश्र अपने हमराह आरक्षी शिव बदन यादव एवं नीतीश सिंह के साथ कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भ्रमणशील थे। इसी दौरान मछली मंडी के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पकड़े गए तस्कर की पहचान राहुल कुमार पुत्र हरेराम सिंह, निवासी फुलवरिया थाना क्षेत्र, गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से देशी शराब बरामद की गई।
स्थानीय पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…