News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 30, 2026  |  6:25 PM

901 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 2 जून को तमकुहीराज पहुंचेंगे, जहां वह क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है तथा तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः लगभग 10 बजे तमकुहीराज पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह करीब 376 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाएं शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम HNAI पार्किंग परिसर में आयोजित होगा, जहां एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनसभा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। भाजपा संगठन भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी जाने वाली विकास परियोजनाओं की सौगात से तमकुहीराज सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार पूर्वांचल के विकास के लिए कार्य कर रही है और यह कार्यक्रम उसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासनिक तैयारियां लगातार जारी हैं और अधिकारियों का दावा है कि कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking