कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के पास संदिग्धावस्था में एक 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई।
प्राप्त सूचना के मुताबिक संदीप यादव पुत्र शिवधर यादव निवासी बरडीहा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे घर से निकला था। उसके बाद लगभग एक बजे संदीप के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके एक दोस्त को फोन कर यह जानकारी दी कि संदीप टावर के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके बाद उसका दोस्त अपने भाई के साथ वहां पहुचां और संदीप को वहां से उठाकर उसके घर लाया जहां से परिजन उसे निजी साधन से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लें गए। जहां मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही संदीप की मौत हो गई। परिजन शव को घर लाकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रविन्द राय मय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। संदीप के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…