News Addaa WhatsApp Group

मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा पुलिस की चेकिंग में ‘कुकड़ू-कूं’ करती बोलेरो ने उगली लाखों की अंग्रेजी शराब

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2026  |  6:17 PM

424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा पुलिस की चेकिंग में ‘कुकड़ू-कूं’ करती बोलेरो ने उगली लाखों की अंग्रेजी शराब

कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर में केशव कुमार की पुलिस की पैनी नजर के आगे उनकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं टिक पा रही है। रविवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान उस समय पुलिसकर्मी और राहगीर भी हैरान रह गए, जब मुर्गा लदी एक बोलेरो पिकअप की तलाशी में मुर्गों के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय के अगुवाई में बरामद हो गई। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए वाहन सहित लगभग 15 लाख रुपये कीमत की शराब और वाहन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा काजीपुर कट के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिहार नंबर की एक मुर्गा लदी बोलेरो पिकअप (BR06Q3832) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मुर्गों के बीच छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से राजकिशोर कुमार पुत्र शिवमंगल यादव निवासी राजापुर थाना कोटवा जिला मोतिहारी (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 55/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण वहां शराब की भारी मांग रहती है। इसी का फायदा उठाकर वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर मुर्गा ढोने वाली जालीदार गाड़ियों में छिपाकर बिहार ले जाता था। मुर्गों के बीच शराब के पैकेट छिपाने से चेकिंग में शक कम होता था और गाड़ी आसानी से निकल जाती थी। बाद में बिहार में इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

यहां बताना चाहूंगा कि इस बड़ी कामयाबी को अमली जामा पहनाने में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी फाजिलनगर उपनिरीक्षक मनोज वर्मा,
कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौहान, कांस्टेबल मुलायम यादव,कांस्टेबल रितेश राय की अहम रोल रही हैं।

बोले थानाध्यक्ष पटहेरवा !

इस संवाददाता से बात करते हुए थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि शराब तस्कर लाख जुगत अपना ले ,लेकिन उनके मंसूबे को सफ़ल नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस लगातार तस्करों की कमर तोड़ रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं स्थानीय लोगों ने पटहेरवा पुलिस की सतर्कता की सराहना की है।

संबंधित खबरें
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking