News Addaa WhatsApp Group

नहर में पुलिया के नीचे पुलिस को अचेतावस्था में एक घायल अज्ञात व्यक्ति मिला, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 19, 2025  |  9:45 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहर में पुलिया के नीचे पुलिस को अचेतावस्था में एक घायल अज्ञात व्यक्ति मिला, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर की पुलिया के नीचे एक गंभीर रूप से घायल युवक अपनी अंतिम सांसें गिनता पड़ा मिला। जानकारी आम होने पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और सरकारी एंबुलेंस से नजदीकी सीएचसी मथौली ले गई। जहां हालत गंभीर देख वहां मौजूद डाक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

मामला रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी अंतर्गत का है। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग स्थानीय लोगों ने राजपुर गांव के समीप नहर की पुलिया के नीचे एक युवा व्यस्क को देखा। जो मरणासन्न अवस्था में पड़ा था। शरीर में केवल पैंट था। खबर की जानकारी होने पर मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और उसको पुलिया के नीचे से बाहर करायी। घायल अज्ञात व्यक्ति के गला,बाये पैर और बाये हाथ में कटने का निशान था। लग रहा था कि धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसकी सांसें चल रही थी लेकिन कोई हरकत नहीं था पुलिस ने तत्काल बिना देर किए एम्बुलेंस बुलाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मथौली लेकर पहुंची, हालत गंभीर देख वहां के डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया।

जानकारी मिली है कि कुछ क्षण के लिए चेतना में लौटने के दौरान पूछताछ में वह अपना नाम हरिश्चंद्र तथा पिता का नाम फूलबदन ग्राम परसौनी बताया लेकिन पता कराने जाने पर अभी वह तस्दीक नहीं हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक घायल अज्ञात है।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking