News Addaa WhatsApp Group Join करें

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का किया गया आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 31, 2025  |  7:20 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का किया गया आयोजन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर।नगर के समीप स्थित मां दुबौली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसके शुभारंभ हेतु ग्यारह सौ कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें नगर क्षेत्र के सातों अखाड़े खिलाड़ी भी भाग लिए।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

सोमवार को नगर के समीप स्थित मां दुबौली मंदिर पर प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके शुभारंभ हेतु कलश यात्रा में ग्यारह सौ कन्याओं ने कलशयात्रा में भाग लिया। जो यज्ञ स्थल से चलकर पटखौली, मेहडा, पिपरा बौलिया होते हुए नगर के आजाद चौक से छोटी गण्डक के राम जानकी घाट पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत परम्परागत रूप से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां आचार्यों द्वारा कलश स्थापना की गयी। जिसके स्थापना उपरांत यज्ञ का शुभारंभ होगा।

इस संबंध मंदिर के पुजारीन लक्ष्मी देवी व पुजारी शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। तथा कथा का पाठ वृंदावन से आये बाल कथा वाचक अभिराम दीक्षित, व कथा व्यास का पाठ बाल कथा वाचिका देविका दीक्षित द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर अजय तिवारी, विजय कुशवाहा, उदय मद्देशिया सुरेश जायसवाल डब्लू मिश्रा आशुतोष उपाध्याय मनोज कनौजिया संजय साहनी डीएम मिश्रा नवनीत सिंह भोला साहनी जमुना प्रजापति पंकज कुमार सहित तमाम नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking