पडरौना/कुशीनगर। देव शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में विधिवत पूजा की गई। इसमें पुलिस कर्मियों ने देव शिल्पी की आराधना की।
शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा में सुबह से ही पुलिस कर्मचारियों ने साफ सफाई किया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किया। एसपी धवल जायसवाल ने पूरे विधि विधान से पुरोहित से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कराई। इसके बाद एसपी श्री जायसवाल ने पुलिस लाइन से जुड़े समस्त पुलिसकर्मियों में प्रसाद वितरण किया। इसमें पुलिस वालों ने आम लोगों की सुरक्षा के साथ खुद की सुरक्षा में उपयोग होने वाले असलाहा और शास्त्रों का पूजा कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,सीओ सदर कुंदन सिंह,पीआरओ और पुलिस लाइन के आरआई समेत अन्य पुलिस वाले मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…