News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 17, 2022  |  4:39 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर रविन्द्र नगर जिला अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जहां जिला प्रभारी रमेश सिंह व सांसद विजय कुमार दुबे ने जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू, कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक और हाटा विधायक मोहन वर्मा के साथ फीता काट कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी।इस दौरान सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस साल पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका जन्मदिन स्वास्थ्य पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज रक्तदान शिविर लगाया गया है। सांसद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रक्तदान शिविर में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू,अमिय कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विकास राव,भोला राय, कृष्ण मोहन यादव, हेमन्त, शशिकांत मिश्र, कृष्ण मोहन जायसवाल, मनीष तिवारी, रामप्रवेश, मुकेश सिंह, रमनजीत पाठक, शैलेन्द्र सिंह,विशाल शर्मा, भूपेन्द्र यादव सहित दर्जनों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल, पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल,जिला महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी,आकाश सिंह ,सत्यम शुक्ला,ज़िला मंत्री अनूप तिवारी, नवनीत तिवारी,अंकित, आदित्य मिश्रा, जय किशन यदुवंश, सचिन पाठक, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी वरूण राय सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking