News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो समलैंगिक लड़किया पहुंची थाने,साथ रहने को अड़ी रही दोनो युवतियां

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 22, 2023  |  9:37 AM

159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो समलैंगिक लड़किया पहुंची थाने,साथ रहने को अड़ी रही दोनो युवतियां WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।कहते हैं प्यार में किसी तरह की बंदिश नहीं होती। प्यार किसी से भी हो सकता है और कभी भी हो सकता है।ऐसा ही मामला कुशीनगर मे आया है जिसे सुनकर आपका भी माथा ठनक जाएगा, दरअसल दो साल से एक साथ रह रही दो युवतियां शनिवार को कसया थाने पहुंची। पुलिस से मांग की कि उनके परिजन दोनों के साथ रहने पर आपत्ति कर रहे हैं। इससे उनके शांतिपूर्ण जीवन में खलल पड़ गया है। दोनों ने दावा किया कि उनके साथ रहने में खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उनकी पूरी बात सुनी। परिजनों को बुलाया और उनकी आपत्तियां भी जानी। फैसला सुनाया कि कानूनन दोनों बालिग युवतियों को साथ रहने से कोई रोक नहीं सकता। इसलिए उनके जीवन में परिजन भी खलल न डालें। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया।।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

शनिवार को दोपहर थाने पर दो युवतिया पहुंची,उनमे से एक कसया थानाक्षेत्र के एक गांव और दूसरी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। दोनों एक साथ पढ़ती थीं। दोस्ती हुई और बेहद घनिष्ठ हो गयी। दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया और दो साल से वह दोनों साथ ही रहती हैं। दोनों बालिग हैं। उनके एकसाथ रहने पर उनके परिजनों को आपत्ति है। परिजन दोनों को अलग करना चाहते हैं। इसे लेकर उनपर दबाव डाला जा रहा है। अनेक बार दोनों युवतियों ने परिजनों बात कर साथ रहने की आजादी देने की मांग की। अन्य सगी संबंधी भी इसमें शामिल हुए मगर परिजन बिल्कुल तैयार नहीं हैं। उनके शांतिपूर्ण जीवन में इससे खलल पड़ गया है। उनकी मांग थी कि जीवन में खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जाए।

हुवा यू कि पुलिस के पास एक फोन आया,हेलो… साहब! मेरी पत्नी को कसया के पकवाइनार डुमरी में ससुराल वालों ने कैद कर रखा है। शनिवार को दिन में दो बजे आए इस फाेन के बाद हरकत में आई पुलिस तुरंत युवती को उसके घर से लेकर थाने पहुंची। पति बनकर फोन करने वाले को बताया कि आपकी पत्नी थाने आ गई है, आइए। कुछ देर बाद फाजिलनगर से पुरुष पोशाक में दूसरी युवती पहुंची और खुद को पति बताया। इस पर पुलिस का भी सिर चकरा गया।बताया कि दो वर्ष से दोनों रिलेशनशिप में हैं। परिजन साथ नहीं रहने दे रहे। बालिग होने का प्रमाण पत्र भी दिया। चार घंटे की वार्ता के बाद भी जब परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुईं तो पुलिस ने छोड़ दिया।

वकील ने दिया है हलफनामा

दोनों की ओर से वकील ने हलफनामा भी दिया, जिसमें मर्जी से साथ रहने की बात शामिल है। समलैंगिक होने की बात कहते हुए शादी की अनुमति मांगी तो पुलिस ने गैरकानूनी बताया।

साथ रहने को अड़ी रही दो युवतियां

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने दोनों से लंबी वार्ता की। उन्होंने किसी भी सूरत में एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ने की बात कही और जीवन में खलल डालने वालों को रोकने अथवा उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया।थाने में कुछ देर के लिए दोनों पक्षों को आपस में बातचीत की समाधान निकालने को कहा गया। मगर दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। अंत में उच्चाधिकारियों से बात कर प्रभारी निरीक्षक ने युवतियों से उनके बालिग होने का साक्ष्य लिया। स्टैंप पर लिखवाया कि हमारे बीच दो वर्षों से घनिष्ठ संबंध है। हम एक ही साथ रहेंगे। फिर उन्हें घर भेज दिया गया।

बालिग होने का साक्ष्य लेकर छोड़ा

पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। युवतियां अपनी बात पर अड़ी रहीं। अंत में उच्चाधिकारियों से बात कर प्रभारी निरीक्षक ने उनसे बालिग होने का साक्ष्य लिया। स्टांप पर लिखवाया कि हमारे बीच दो वर्षों से घनिष्ठ संबंध हैं, हम एक साथ ही रहेंगे।

क्या बोले थानाध्यक्ष कसया

प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उन्हें साथ रहने से कानूनी रूप से नहीं रोका जा सकता, इसलिए छोड़ दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking