News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: माटीकला कामगारों/शिल्पकारों को मिलेगा 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 13, 2024  |  7:06 PM

328 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: माटीकला कामगारों/शिल्पकारों को मिलेगा 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम कृपाल यादव ने अवगत कराया है कि उ० प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा “माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जनपद के माटीकला के कामगारों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाये जाने का निर्णय लिया गया है। योजनान्तर्गत माटीकला के ऐसे कामगार/शिल्पकार जिनके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी विभाग/संस्था द्वारा माटीकला शिल्पकारी का प्रशिक्षण प्राप्त न किये हों, तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, को निःशुल्क 15 दिवस का शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि में रू 250.00 प्रति दिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को दिया जाएगा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

इस हेतु जनपद के इच्छुक माटीकला के कामगार/शिल्पकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे योजना के बेवसाइट upmatikalaboard.in (यूपीमाटीकलाबोर्ड. आईएन) पर लागिन कर आवेदन करते हुए आवेदन की हार्ड कांपी के साथ पासपोर्ट साईज का एक फोटो, आधार, जाति, निवास, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, बैकं पासबुक की छाया प्रति सहित दिनांक 30 जून 2024 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग कसया सपहां रोड नवल एकेडमी स्कूल के सामने से किसी भी कार्य दिवस में जमा कर दें। योजना के तहत एक परिवार के एक ही कामगार/शिल्पकार पात्र होगें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking