News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जमीनी विवाद में मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 13, 2024  |  8:18 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जमीनी विवाद में मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत

मथौली बाजार/कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार को सांयकाल दो पक्षों में मारपीट हो गयी।इस दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने घायल बुजुर्ग को लेकर समुदायिक स्वस्थ केन्द्र हाटा ले गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। रोते-रोते परिजनों का बुरा हाल है।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

उक्त गांव निवासिनी मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने मुकामी पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखीं हैं कि बुधवार को सायं काल करीब सात बजे मेरे पति रामदरश यादव अपने दरवाजे पर बैठे थे कि उसी समय जमीनी विवाद को लेकर मेरे पतिदार रवि यादव पुत्र मुंजेश यादव, कल्याणी देवी पत्नी मुंजेश यादव व वीरेन्द्र चौधरी पुत्र अकलू गोलवन्द होकर मेरे दरवाजे पर पहुंच गये। और हम लोगों को गाली-गलौज व जान से मारने के नियत से धारदार हथियार से मेरे पति के उपर प्राणघातक हमला कर दिए। जिसमें मेरे पति घायल हो गए। मेरे टेलीफ़ोनिक सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने मेरे पति को गाड़ी से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा चली गयी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसी जमीन विवाद को लेकर गांव के ही विरेन्द्र चौधरी पुत्र अकलू पूर्व में मेरे ही परिवार के एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दिया था। जिसका मामला जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर पड़रौना में चल रहा है। इसके पूर्व में उपयुक्त अभियुक्तों द्वारा मेरे परिवार को जान से मारने की घुड़की भी दिया था। जिसकी सूचना थाने में दिया था। पुलिस दोनों पक्ष को भी थाने बुलाई थी।

इस घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। गांव में तनाव वना हुआ है। और पुलिस एतिहाद के तौर पर गस्त कर रही है। इस सम्बन्ध में प्रभारी कोतवाल राज प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिला है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद
कार्रवाई होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking