News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: बड़हरागंज डोल मेला में खिलाड़ियों ने दिखाया करतब,लोगों ने मेले का उठाया आनंद! चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2022  |  7:20 PM

954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: बड़हरागंज डोल मेला में खिलाड़ियों ने दिखाया करतब,लोगों ने मेले का उठाया आनंद! चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील बड़हरागंज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डोल मेला का समापन रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। जन्माष्टमी के तीसरे दिन लगने वाले इस मेला की सुरक्षा को लेकर अधिकारी हलकान थे। सब कुछ ठीकठाक संपन्न होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों व डोल आयोजकों का माला पहनाकर स्वागत किया। सुबह से ही गांव के धार्मिक स्थलों व चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा रैपिड एक्सन फोर्स के जवान तैनात रहे। एडीएम सदर महात्मा सिंह, सीओ सदर कुंदन सिंह,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राज प्रकाश सिंह पैनी नजर रख रहे थे। कोतवाली प्रभारी राज प्रकाश सिंह की देखरेख में गांव के रामजानकी मंदिर से डोल उठा और मस्जिद होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासनिक निर्देशों का पालन किया।

मस्जिद के समीप सड़क के दोनों तरफ लगाए गए लाल निशान के समीप जयकारा पर पाबंदी थी,जिसका पालन किया गया। भ्रमण करते हुए मुख्य सड़क पर डोल लेकर लोग पहुंचे तो दूसरे समुदाय के प्रधान की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों सहित डोल आयोजकों का स्वागत किया गया। शाम करीब पांच बजे शिव मंदिर में डोल पहुंचा,जहां लोगों ने मेले का लुफ्त उठाया। सुरक्षा व्यवस्था में छह थानाध्यक्ष, 15 एसआई, 150 कांस्टेबल, दो दर्जन महिला कांस्टेबल, दो सेक्सन पीएसी, एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही। इस मौके पर डा. मुरारीलाल श्रीवास्तव, महेंद्र दीक्षित, दीनानाथ गुप्त, केदार गुप्त, दीलीप गुप्त, राजू गुप्त, डा. अख्तर, नेक मुहम्मद, इश्तेखार अहमद,आफताब सिद्दीकी, हाफिज बशीर, रियाजुद्दीन मैनेजर, एजाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking