News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पशुओं से भरी बोलेरो पलटी, तस्कर फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2022  |  7:18 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पशुओं से भरी बोलेरो पलटी, तस्कर फरार
  • पडरौना से दुदही जाने वाले मार्ग के बीच कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया चौराहे के निकट की सुबह की घटना
  • कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने बोलेरो वाहन समेत चार गायों को थाने ले गई, अज्ञात में लिखा मुकदमा

पडरौना/कुशीनगर। पडरौना से दुदही जाने वाले मार्ग मठिया चौराहा के निकट रविवार को सुबह एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। इसमें चार गाय बुरी तरह से घायल हो गई। बोलेरो का वाहन चालक और उसमें बैठे अन्य लोग मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने घायल गायों के बोलेरो वाहन को थाने ले गई।

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पडरौना से दुदही जाने वाले मार्ग कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के मठिया चौराहा के निकट बोलेरो में चार गायों को बांधकर वध के लिए ले जा रहे पशु तस्करों का वाहन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। इसके बाद बोलेरो वाहन चालक समेत इस में बैठे अन्य तस्कर सभी मौके से फरार हो गए। इस दौरान चार गाय बुरी तरह से घायल हो गई। बोलेरो पलटने की सूचना मिलते ही सुबह अपने कार्यों से निकले लोगों की भीड़ मठिया चौराहे पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घायल गायों और उक्त बोलेरो वाहन को थाने ले गई। इस मामले में कुबेरस्थान थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है,जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि उक्त वाहन स्वामी के खिलाफ अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसमें कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआं बाजार चौकी से जुड़े चौकी प्रभारी अमित सिंह,हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद प्रजापति, दिवान बाबूराम मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking