News Addaa WhatsApp Group Join करें

फंदे से लटककर एलएलबी की पढ़ाई करने वाले छात्र ने किया सुसाइड

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 3, 2025  |  8:56 PM

247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फंदे से लटककर एलएलबी की पढ़ाई करने वाले छात्र ने किया सुसाइड WhatsApp
Responsive image
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव का है मामला

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव के मखनहा टोला निवासी एक 24 वर्षीय नव युवक ने मंगलवार की देर शाम परिवार में कलह के बाद झक्क में आकर फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया। युवक इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद गोरखपुर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। घर सहित पड़ोस का माहौल गमगीन है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मंगलवार को धरनीपट्टी गांव के मखनहा टोला निवासी अतुल सिंह पुत्र संजय उर्फ दिनेश उम्र 24 वर्ष मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सोने की बात कहकर कमरे में सोने चला गया। परिजनों के मुताबिक उसने कमरे को अन्दर से लाक कर लिया और पंखे से फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। कोई आहट न सुनकर जब परिजनों ने उसे जगाने के लिए कमरा का दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो खिड़की के रास्ते प्रवेश कर देखा तो सन्न रह गये। धीरे-धीरे यह बात फैल गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक इंस्टाग्राम आईडी पर “द इंड” लिखकर मनहूस पोस्ट भी किया है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि युवक डिप्रेशन का शिकार रहा। फिलहाल पुलिसिया जांच में मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसएचओ संजय कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking