अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने बुधवार को पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 413/2024 धारा 115(2),352 भारतीय न्याय सहिंता व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आनंन्द भारती पुत्र लालबचन निवासी ग्राम गिदहा चक बैरिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को बुधवार को महुअवा खुर्द तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त मुकदमे में वांछित था।जिसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक जुगेश कुमार आनन्द, कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…
कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…