News Addaa WhatsApp Group link Banner

पं. दीनदयाल करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज -दुर्गेश्वर वर्मा

Sanjay Pandey

Reported By:
Published on: Feb 11, 2025 | 6:53 PM
92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

पं. दीनदयाल करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज -दुर्गेश्वर वर्मा
News Addaa WhatsApp Group Link

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर में प्रखर विचारक, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने सादगी पूर्वक मनाते हुए उनके संकल्पों पर चलने का प्रण लिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: आईपीएल चीनी मिल ने 121 दिनों में 24.83 लाख...

मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री वर्मा ने इस मौके पर उन्हें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प पुरुष, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर विचारक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणापुंज बताते हुए उनके संकल्पों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खड्डा चंद्र प्रकाश तिवारी, महामंत्री राजेश्वर सिंह , सभासद प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, रोहित कुमार श्रीवास्तव, विजय कन्नौजिया, रविप्रकाश रौनियार, अमरचंद मद्धेशिया, ब्यास गिरी, कर्मवीर साहनी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Topics: खड्डा

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

सर्दियों में सबसे मुश्किल काम क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020