News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंच प्रण बढ़ाएगा शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर – बीईओ अमित चौहान

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 29, 2025  |  9:43 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंच प्रण बढ़ाएगा शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर – बीईओ अमित चौहान WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई खड्डा की शुक्रवार को बीआरसी खड्डा सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान को संगठन की ओर से पंच प्रण का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

शुक्रवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से शिक्षक व विद्यार्थियों के बीच पंच प्रण का संकल्प प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि हम सब मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाएंगे और दूसरा यह कि संपदा-संसाधन को राष्ट्रधन मानते हुए उसका संरक्षण व विवेकपूर्वक उपयोग करेंगे, तीसरा प्रण यह कि हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहाँ कोई आपस में भेद- भाव नहीं होगा और चौथा यह कि हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, अपितु चरित्र निर्माण, आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे पांचवां और अंतिम पंचप्रण कि विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चौहान ने कहा कि आज एक संगठन कर्तव्य का संकल्प ले रहा है जो निश्चित रूप से विद्यालय व विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि अपने विद्यालय को तीर्थ समझने वाला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बच्चों, विद्यालय व शिक्षकों के हित को अवश्य पूरा करेगा। बैठक को शिक्षक अनुराग पांडेय, हरिवंश यादव, आदर्श मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर संजय कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार भार्गव, इजहार अंसारी, अभिषेक पांडेय, चंद्रकांत दूबे, कुँवर प्रताप गुप्त, प्रबल प्रताप सिंह, अनुज कुमार, सचिन मिश्र, उमेश यादव, अरुण राव, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष द्विवेदी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking