News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ : 25 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत, शव लेकर मायके वाले पहुंचे ससुराल—खाली मिला घर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2025  |  7:23 AM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : 25 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत, शव लेकर मायके वाले पहुंचे ससुराल—खाली मिला घर

 

आज की हॉट खबर- कुशीनगर डबल मर्डर: ‘चाल-चलन पर था शक, इसलिए मार डाला’,...

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना अंतर्गत सलेमगढ़ (माली टोला) की एक 25 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका का शव लेकर मायके वाले जब ससुराल पहुंचे तो घर खाली मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमगढ़ माली टोला निवासी दिलीप गिरी पुत्र कपिलदेव गिरी की 25 वर्षीय पत्नी का इलाज बीते कई दिनों से गोरखपुर एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान मायके और ससुराल दोनों पक्ष मौजूद रहे, लेकिन बाद में ससुराल वाले महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मायके वाले इलाज कराते रहे, लेकिन शुक्रवार की रात महिला की मौत हो गई।

इसके बाद मृतका का भाई मुकुल, निवासी पकड़ीहार पश्चिम टोला (थाना सेवरही), अपनी बहन का शव लेकर सीधे ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि पूरा घर खाली पड़ा है और ससुराल पक्ष फरार है।

घटना की जानकारी पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा, उप निरीक्षक शशि कुमार, हेड कांस्टेबल नित्यानंद राठौर, आरक्षी कर्मबीर सिंह, आरक्षी विशाल कुमार, आरक्षी सूर्यकांत गौड़ और महिला आरक्षी राधा रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वरीय अधिकारियों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तमकुहीराज कुन्दन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और शव की निगरानी करते हुए पुलिस टीम को आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद
टेम्पो से शराब तस्करी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 559 पाउच शराब बरामद

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पकडी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से…

विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुजहना में सोमवार को जिला विधिक सेवा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking