खड्डा, कुशीनगर। यूट्यूबरों और रिल बनाने वालों के मुरीद जगह छितौनी- बगहा रेल सह सड़क पर युवक, युवतियों राहगीरों को महंगा पड़ सकता है, एसडीएम रामवीर सिंह ने इसके लिए कड़ा एक्शन लिया है और खड्डा, हनुमानगंज पुलिस एवं पनियहवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र जारी कर प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस जनहित में सराहनीय कदम बताया जा रहा है।
एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह ने नारायणी नदी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पाया कि प्रतिदिन पनियहवा पुल पर रील बनाने वाले यूट्यूबरों का जमावड़ा लगा रहता है, पूर्व में सेल्फी प्वाइंट के रूप में मशहूर इस जगह पर असमय जान गंवा बैठे हैं। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए पत्र में आशंका जाहिर की है कि किसी दिन ट्रेन या आने जाने वाले वाहनों से अप्रिय घटना संभावित है जिसके वजह से शांति व्यवस्था बाधित होगी। उपजिलाधिकारी खड्डा ने पुलिस एवं रेलवे से संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रत्येक दिन आवश्यक पुलिस बल के साथ पुल पर पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…