News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष बने दया शंकर तिवारी व सचिव अविनाश मिश्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 2, 2025  |  7:45 PM

412 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष बने दया शंकर तिवारी व सचिव अविनाश मिश्र WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा के प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी तहसीलदार नरेंद्र राम की देखरेख में तहसील सभागार में आयोजित हुआ। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव सहित नौ सदस्यों के लिए यह चुनाव कराया गया। इस संस्था के साधारण सभा में कुल 61 सदस्य पंजीकृत थे। जिसमें से 14 सदस्यों की पहले ही मौत हो चुकी है। शेष जीवित बचे सदस्यों में से 38 सदस्यों ने इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस चुनाव को लेकर पूरे दिन तहसील के बाहर गहमा गहमी का माहौल बना रहा।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

रविवार की सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया देर शाम तक चली। संस्था के अध्यक्ष पद के लिए दयाशंकर तिवारी और डॉक्टर संजीव कुमार पांडेय ने नामांकन दाखिल किया । वही उपाध्यक्ष पद के लिए विजय नारायण मिश्र और सुरेंद्र बहादुर त्रिपाठी ने अपनी दावेदारी पेश की जबकि सचिव पद के लिए अविनाश मिश्रा और विनोद कुमार पांडेय ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त सचिव के लिए दुर्गेश कुमार मिश्रा और हरेंद्र बहादुर मिश्रा ने अपनी दावेदारी पेश की।
इसी तरह 9 सदस्यों के लिए अखिलेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार पांडेय, कमलेंद्र बहादुर मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्रा, छेदी प्रसाद, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, निखिल कुमार मिश्रा, प्रभाकर नाथ त्रिपाठी, प्रमोद कुमार तिवारी, बेचन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, लल्लन वर्मा, विजय बहादुर मिश्रा, विनोद कुमार वर्मा, विपिन कुमार मिश्रा, संपूर्णानंद त्रिपाठी और हृदय नारायण तिवारी ने उम्मीदवारी की थी।

सभी पदों का फैसला मतदान के जरिए हुआ। शाम 6:00 बजे से हुई मतगणना के बाद जो परिणाम सामने आया उसके अनुसार दयाशंकर तिवारी अध्यक्ष, सुरेंद्र बहादुर त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अविनाश मिश्रा सचिव और हरेंद्र बहादुर मिश्रा संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गए।

शाम करीब 6:30 बजे चुनाव अधिकारी तहसीलदार नरेंद्र राम ने परिणाम की घोषणा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे दिन तहसील प्रचार में पुलिस फोर्स तैनात रही।इस दौरान कानूनगो संजीवन मिश्र,अजय कुमार सिंह,किशोरी लाल,राजू भारती,,अमित कुमार,रमेश शर्मा, अमरनाथ दूबे,कस्बा चौकी इंचार्ज विवेक कुमार पाण्डेय,एस आई अतुल तिवारी,एस आई ओमप्रकाश गुप्ता, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद
झपट्टामार महिला गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking