तुर्कपट्टी/कुशीनगर। संविलियन विद्यालय जोकवा खुर्द की कक्षा आठ मे पढ़ने वाली छात्रा आयशा पुत्री मुन्ना प्रसाद ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता अर्जित कर विद्यालय के साथ-साथ परिवार एवं गांव का मान बढ़ाया है।
परीक्षा मे सफल होने वाले बच्चो को राज्य सरकार हर महीने एक हजार रुपये छात्रावृति प्रदान करती है। आयशा की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। इस अवसर पर आयशा को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका कलमदानी सिंह, ग्राम प्रधान हरिलाल यादव के साथ-साथ गांव के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी आयशा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर स०अ०अशोक कुमार, शिक्षिका अंजना सिंह, अलका वर्मा, मलिका राय, प्रियंका सिंह, रीना जायसवाल, हृदया मिश्रा एवं शिक्षा मित्र हरिन्द्र कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…