News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 13, 2026  |  4:32 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
  • बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली में विकासवादी इंडियन पार्टी महामोर्चा (VIP महामोर्चा) की बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित “एक वर्ष तक सोना न खरीदने” संबंधी बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर...

महामोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा बयान देश के करोड़ों स्वर्ण व्यापारियों, कारीगरों और इस व्यवसाय से जुड़े परिवारों के हितों पर सीधा प्रहार है।
तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर और कुशीनगर पहुंचे त्रिपाठी ने सुकरौली में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सर्वसम्मति से सभी दलों के प्रमुखों ने इस बयान को गैरजिम्मेदाराना, संकीर्ण सोच वाला और रोजगार विरोधी माना है। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, ऐसे में सोना कारोबार जैसे बड़े क्षेत्र को प्रभावित करने वाला बयान लाखों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा कि सोना कारोबार केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े कारीगर, मजदूर, छोटे दुकानदार और पारंपरिक हस्तशिल्प पर निर्भर परिवार भी प्रभावित होंगे।

आगे कहा कि स्पष्ट नीति और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बयान देने की मांग की। साथ ही यदि इस तरह के बयान लगातार आते रहे तो बाजार में अस्थिरता बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और गहरा सकती हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking