कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की सुबह खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे 10 ट्रकों पर कार्यवाही की। इस कार्रवाई से सरकार को लगभग पांच लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। संयुक्त अभियान से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी कुशीनगर अभिषेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात एवं नियमों के विरुद्ध बालू परिवहन करते पाए गए ट्रकों पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत थाना सेवरही क्षेत्र में तीन ट्रकों को सीज किया गया, जबकि थाना तमकुहीराज पुलिस ने चार ट्रकों को कब्जे में लिया। वहीं थाना पटहेरवा क्षेत्र में एक ट्रक सीज किया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया गया ।अधिकारियों के अनुसार सभी वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या बोले खनन अधिकारी!
इस विषय में जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। राजस्व की क्षति पहुंचाने वालों पर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार नजर बनाए हुए है।”
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण और संयुक्त अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक सेवरही विनय कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र सहित पुलिस एवं खनन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…